फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Arnia farmers compensation stuck

अरनियां के किसानों का अटका मुआवजा

Sun, 23 Oct 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 23 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Arnia farmers compensation stuck
रुपये। - फोटो : ब्यूरो

अफसरों की उलझन के चलते अरनिया थर्मल पावर प्रोजेक्ट में किसानों का 15 करोड़ रुपये मुआवजा अटक गया है। दरअसल किसानों की रिट पर सुनवाई करते हुए मुआवजा वितरण को लेकर हाईकोर्ट ने जांच का आदेश दिया था। इसके चलते प्रशासन ने किसानों को मुआवजा बांटना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में काश्तकार अफसरों की उलझन का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। यूपीएसआईडीसी ने 1993 में अरनिया क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए किसानों से 1201 एकड़ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया था। बाद में यूपीएसआईडी (उप्र स्टेट औद्योगिक विकास संस्था) ने ये जमीन थर्मल पावर प्लांट बनाने के लिए टीएचडीसी (टीहरी हाईड्रो डवलपमेंट) को दे दी थी।
विज्ञापन


मुआवजे वितरण को लेकर पिछले दिनों क्षेत्र के कुछ किसान हाईकोर्ट में चले गए थे। कोर्ट ने जिला प्रशासन पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने इसे 200 करोड़ की बंदरबांट माना और शासन को जांच का आदेश दे दिया। फिलहाल जांच शासन स्तर से की जा रही है। इसके चलते प्रशासन ने किसानों को बकाया 15 करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा नहीं मिलने से स्थानीय काश्तकार परेशान हैं। शनिवार को तीन महिला किसान मुआवजे की मांग को लेकर एडीएम प्रशासन से भी मिली। एडीएम ने महिला किसानों ने मुआवजे के लिए कुछ समय इंतजार करने के लिए लौटा दिया।


एडीएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया मुआवजा वितरण की जांच चल रही है। जांच के चलते मुआवजा वितरण नहीं किया जा रहा है। जांच पूरी होते मुआवजा बांटा जाएगा।

मैना मौजपुर में धरना जारी
फ्रेट कॉरीडोर के लिए मुआवजे की मांग को लेकर मैनामौजपुर गांव में 47वें दिन रविवार को भी धरना जारी रहा। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  धरने पर बैठे अजय चौधरी, सुग्रीव सोलंकी, बब्बन चौधरी आदि किसान नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों से वह पीछे नहीं हटेंगे। धरने पर नवल सिंह, विजेन्द्र प्रताप सोलंकी, लटूर सिंह, राजकुमार आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed