{"_id":"66f44310b62c8861a300e4cc","slug":"arnia-block-chief-accused-of-indecency-heads-of-20-villages-staged-a-protest-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-475017-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अरनिया ब्लॉक प्रमुख पर अभद्रता का आरोप लगा 20 गांवों के प्रधानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अरनिया ब्लॉक प्रमुख पर अभद्रता का आरोप लगा 20 गांवों के प्रधानों ने दिया धरना
विज्ञापन
अरनिया ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ धरने पर बैठे प्रधान - संवाद
खुर्जा। अरनिया के ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह पर अभद्रता और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए 20 गांवों के प्रधानों ने बुधवार को धरना दिया। अरनिया ब्लॉक परिसर पहुंचे प्रधानों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख भाजपा की सदस्यता लेने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
यूसुफपुर मलगौसा गांव के प्रधान राहिल ने बताया कि मंगलवार को वह कुछ ग्रामीणों के साथ गांव की समस्या लेकर ब्लॉक कार्यालय गए थे। वहां अरनिया ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपने पास बुलाया। इसके बाद जबरन मोबाइल लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए कहा। राहिल ने बताया कि उनके पास पहले से सदस्यता के फॉर्म हैं, पहले उन्हें पूरा करेंगे। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
आरोप है ब्लॉक प्रमुख ने धार्मिक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया पंचायत परिषद के नेतृत्व में 20 गांवों के प्रधान व सैकड़ों ग्रामीण ब्लॉक परिसर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख के विरोध में नारेबाजी कर माफी मांगने की मांग को लेकर धरना दिया। प्रधानों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान मनोज राघव, संदीप प्रधान, चंद्रपाल सिंह, भूरा सिंह, मधुर चौहान, श्रीपाल सिंह, गोहर खां, भोला सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीपाल, विश्वजीत सिंह, ओंकार शर्मा, कुलदीप चौहान, हरेंद्र प्रधान, भूप सिंह, योगेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा है। सभी ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की मदद से ग्रामीणों को सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में यूसुफपुर मलगौसा के प्रधान राहिल से इसमें मदद के लिए कहा तो वह भड़क गए। सहयोग से इन्कार करते हुए अभद्रता की। मैंने उनके साथ कोई गाली गलौज नहीं की। जब कोई गलती नहीं की तो माफी किस बात के लिए मांगी जाए। - सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख, अरनिया