फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Arajoo Murder case

आरजू हत्याकांड : पांच लाख रुपये के लिए की थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Arajoo Murder case
आरजू हत्याकांड: पांच लाख रुपये के लिए की थी हत्या
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में रविवार देर रात आरजू की चाकू मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने तहरीर दी है कि लेनदेन के विवाद में आरजू की हत्या की गई है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में बाइक सवार आरजू पुत्र राहत की गांव के ही कासिब ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आरोपी युवक ने बाइक टकराने के बाद हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता ने देर रात थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी पूर्व प्रधान दूल्हे खां के पुत्र अथर ने लगभग एक वर्ष पूर्व उससे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय पूर्व अपने पुत्र आरजू के साथ जाकर अथर से अपने रुपये वापस मांग थे। लेकिन, आरोपी अथर ने रुपये देने से इंकार कर दिया था। साथ ही आरोपी ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि रविवार देर रात मेहमानों को विदा करके वापस लौटते समय आरोपी अथर, फैसल व कासिब ने आरजू को घेर लिया। माजरा समझ में आने से पहले ही आरजू पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पशुरू कर दी। लेकिन, वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस की तीन टीमें आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी हैं। वहीं सोमवार सुबह युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

एक हत्यारोपी पर पहले भी दर्ज है हत्या की कोशिश का मामला
अमरपुर निवासी कासिब पर खानपुर थाने में ही छुरेबाजी कर हत्या की कोशिश का एक मामला भी दर्ज है। इस मामले में कासिब जेल भी रहकर आया था। जेल से आने के बाद कासिब की सनक और भी ज्यादा बढ़ गई और इसी बीच उसने इस घटनाक्रम को भी अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच के साथ ही नामजद आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नरेश शर्मा, थाना प्रभारी खानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed