{"_id":"6578910a6899d2bf6707d1a7","slug":"aqi-244-still-people-are-burning-garbage-people-are-facing-problems-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-8506-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक्यूआई 244 फिर भी लोग जला रहे कूड़ा, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक्यूआई 244 फिर भी लोग जला रहे कूड़ा, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
बुलंदशहर/ऊंचागांव। शहर का एक्यूआई जहां दो सौ के पार चल रहा है। इसके बावजूद शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में कूड़ा जलाने के मामले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को ऊंचागांव व नगर क्षेत्र में कूड़ा जलता रहा। शहर का एक्यूआई 244 मापा गया। वहीं, जिला अस्पताल समेत सरकारी चिकित्सालयों में 184 सांस के रोगी उपचार कराने पहुंचे।
शहर का एक्यूआई पिछले पांच दिन से 200 के पार चल रहा है। ऐसे में सांस रोगियों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। मंगलवार को नुमाइश मैदान के पास एक निजी स्कूल परिसर में, जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन, सिविल लाइन रोड, स्याना रोड, इमलिया और ऊंचागांव ब्लॉक परिसर के पास स्याना नहर पटरी पर कूड़े के ढेर जलते मिले। इनसे उठे धुएं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे वायु प्रदुषण फैलता रहा। वहीं, जिला अस्पताल में मंगलवार को 93 सांस के रोगी उपचार कराने पहुंचे। इन सभी की जांच कर चिकित्सकों ने दवा देकर घर भेज दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि जहां-जहां कूड़ा जल रहा है, वहां पर जांच कराने को टीम भेजी जाएगी। कूड़ा जलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।