{"_id":"69160df841e2439532086a03","slug":"apply-by-17th-to-give-the-missed-practical-exam-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143524-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए 17 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए 17 तक करें आवेदन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कॉलेजों में परंपरागत व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों को एक मौका दिया जा रहा है। ऐसे छात्र 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ अब 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू ने निर्देश जारी किए हैं कि एनईपी सहित तमाम वार्षिक, विषम सेमेस्टर व अंतिम सेमेस्टर की जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गई हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। सीसीएसयू ने वार्षिक और सेमेस्टर प्रणाली के आवेदन के लिए अलग-अलग लिंक जारी किए हैं। वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थी https://annual.ccsuniversityweb.in और सेमेस्टर प्रणाली के पाठ्यक्रमों https://ccsuniversityweb.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सीसीएसयू ने छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं। ऐसे छात्र जो काल बाधित श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें प्रति सेमेस्टर या वार्षिक 1,500 रुपये के साथ 250 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। एक वर्ष काल बाधित होने पर प्रति सेमेस्टर 1,500 रुपये के साथ 5,000 रुपये बाल बाधित शुल्क और 250 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। वहीं, दो वर्ष काल बाधित होने वाले छात्र-छात्राओं को 1,500 रुपये प्रति सेमेस्टर के साथ 10,000 रुपये काल बाधित शुल्क और 250 रुपये विलंब शुल्क जमा कराना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि छात्र-छात्राओं को यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। दूसरी ओर इसमें बीएड, बीएबीएड, बीएलएड, बीपीएड, एमपीएड, मेडिकल, पैरामेडिकल, एआइसीटीई अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों के छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं।