{"_id":"5873e2dc4f1c1be165ba90c8","slug":"app-hesitant-to-allow-manipulation-of-the-facility-netaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा एप में गड़बड़ी से अनुमति के लिए दुविधा में ‘नेताजी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा एप में गड़बड़ी से अनुमति के लिए दुविधा में ‘नेताजी’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रचार रथ पर सवार नेताजी सुविधा एप के चलते दुविधा में रहते हैं। दरअसल, एंप्लीफायर का इस्तेमाल सुबह 6 से रात 10 बजे तक मान्य है, जबकि एप में दिन की अवधि में एंप्लीफायर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में जैसे ही नेताजी एप में एंप्लीफायर की अनुमति के लिए अवधि टाइप करते हैं, आवेदन ऑटो रिजेक्ट हो जाता है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार सिंह और वरिष्ठ कोषाधिकारी आत्मप्रकाश वाजपेयी राजनीतिक दलों के नुमाइंदों को आचार संहिता का पाठ पढ़ा रहे थे। इस बीच बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश सागर ने सुविधा एप की गड़बड़ियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एप पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम ने संबंधित अफसर को मीटिंग से ही फोन लगाकर पूछा तो बताया गया कि एंप्लीफायर की स्वीकृति के समय में तकनीकी गड़बड़ी आने से आवेदन ऑटो रिजेक्ट हो रहे हैं। एडीएम वित्त ने राजनैतिक दलों के नुमाइंदों को गड़बड़ी को सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बसपा के खुर्जा ने प्रत्याशी ने एसडीएम पर अनुमति देकर वापस लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पांच वाहनों की अनुमति मांगी थी। दो वाहनों की अनुमति दी गई। बाद में एसडीएम ने दो वाहनों की अनुमति भी वापस ले ली। सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री के बारे में बताया गया कि ऐसे प्रचार का खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।