फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anupshahar Municipality is giving opportunity to increase business

Bulandshahar News: अनूपशहर नगर पालिका व्यवसाय बढ़ाने को दे रही मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Anupshahar Municipality is giving opportunity to increase business
अनूपशहर। नगर पालिका क्षेत्र में छोटे व्यवसायियों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण व्यवसाय विस्तार में आ रही बाधाओं को दूर करना है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि अनूपशहर नगर पालिका में प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को ऋण मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन मेलों में छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और ठेला चालकों को 15 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का ऋण अत्यंत कम ब्याज दर पर किश्तों में दिया जा रहा है। इस ऋण के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी। बताया कि डिजिटल लेन-देन पर साल में 1,200 रुपये तक कैशबैक तथा नियमित भुगतान पर सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन

इच्छुक आवेदक नगर पालिका कार्यालय में लोन मेले में जाकर ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और कार्यस्थल का फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है। विभाग द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि यह योजना छोटे व्यवसायियों को अपना कारोबार बढ़ाने और आय में वृद्धि करने में सहायक होगी। योजना के तहत, पहली बार में 15,000 रुपये, दूसरी बार में 25,000 रुपये और तीसरी बार में 50,000 रुपये का ऋण कम ब्याज दर पर आसान किस्तों में उपलब्ध होगा। उन्होंने कस्बे के लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed