{"_id":"64f0c64bcbc02d527d0d72b8","slug":"another-woman-died-of-fever-in-kyoli-khurd-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-3673-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: क्योली खुर्द में बुखार से एक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: क्योली खुर्द में बुखार से एक और महिला की मौत
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द में बुखार का प्रकोप बढ़ने के साथ बुखार से मौत की संख्या बढ़ रही है। अब गांव निवासी 50 वर्षीय एक और महिला की मौत हो गई। महिला पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी और परिजन नगर के एक निजी अस्पताल से इलाज करवा रहे थे। बुधवार रात उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। गांव में बुखार से यह चौथी मौत है, जबकि जिले में अब तक 18 लोगों की मौत बुखार से हुई है। वहीं, गांव में अभी भी काफी संख्या लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।
अरनिया के क्योली खुर्द निवासी सतपाल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सत्यवती पिछले आठ दिन से बुखार में पीड़ित थी। इसका खुर्जा के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। पति सतपाल सिंह ने बताया कि बुखार होने पर नगर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा था। बुधवार को हालत अधिक बिगड़ने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए, उपचार के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण विजय सिंह ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह गांव में चौथी मौत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर भी लगाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोगों का बुखार उतर नहीं रहा है। ऐसे में लोग निजी अस्पताल, झोलाछाप और दूर-दराज के अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। गांव निवासी 50 वर्षीय विमलेश, रज्जो, त्रिलोकी, सुमित और जॉनसन गंभीर रूप से बुखार से पीड़ित हैं। तीन मरीज बुलंदशहर और दो अलीगढ़ में भर्ती हैं। शेष गांव में ही अपना इलाज करवा रहे हैं।
बुखार या कुछ और, नहीं समझ पा रहे स्वास्थ्य अफसर
बुखार का प्रकोप होने पर लगातार गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। क्योली खुर्द गांव, नगर, सारसौल और उदयभान नगलिया में शिविर लगाकर लोगों की डेंगू, मलेरिया और टायफाइड की जांच की गई। लेकिन किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। मुनी सीएचसी पर कार्यरत चिकित्सक डॉ. यतिश कुमार ने बताया कि शिविर में लोगों की जांच की गई। कोई विशेष बीमारी की पुष्टि नहीं हुई। गांव निवासी रवि, रविता, शालू की रिपोर्ट में भी कोई विशेष बीमारी सामने नहीं आई है। सत्यवती की मौत मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
गांव में महिला की मौत की सूचना मिलने पर जानकारी मांगी है। रिपोर्ट देखने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गांव में लगातार शिविर का आयोजन हो रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ