{"_id":"685634677e11e1c3050070bc","slug":"another-canter-collided-from-behind-with-a-canter-parked-on-roadside-in-bulandshahar-one-laborer-died-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकराया दूसरा कैंटर, एक मजदूर की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकराया दूसरा कैंटर, एक मजदूर की मौत, नौ लोग घायल
Sat, 21 Jun 2025 09:59 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:59 AM IST
सार
हादसे में कैंटर के आगे वाले हिस्से में बैठे श्याम बाबू पुत्र चुन्नीलाल निवासी बांदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सिर्फ एक महिला को छोड़ अन्य आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में तेज रफ्तार कैंटर पीछे से जाकर टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, नौ मजदूर घायल हो गए। जिनमें से आठ मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले मजदूर हरियाणा के हिसार में मजदूरी करते थे। शुक्रवार देर रात में वह एक कैंटर किराए पर लेकर हिसार से बांदा जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे जब कैंटर देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दोस्तपुर के निकट पहुंचा तो अचानक कैंटर चालक को झपकी आ गई और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य कैंटर में पीछे से जा टकराया।
विज्ञापन
हादसे में कैंटर के आगे वाले हिस्से में बैठे श्याम बाबू पुत्र चुन्नीलाल निवासी बांदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सिर्फ एक महिला को छोड़ अन्य आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन