{"_id":"591df7cf4f1c1b7419f22c71","slug":"angry-students-screwed-on-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा छात्रों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा छात्रों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को पालीटेक्निक के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। हाईवे स्थित चार नंबर बिजलीघर पर छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि 20 मई से उनकी मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही है। ऐसे में बिजली की अघोषित कटौती से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र देकर बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। हाईवे स्थित बिजलीघर नंबर चार पर बृहस्पतिवार को पालीटेक्निक के स्टूडेंट्स ने नारेबाजी कर हंगामा किया। छात्रों ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जिसके चलते उनका कैरियर खराब हो सकता है। छात्रों ने बताया कि 20 मई से उनकी मुख्य परीक्षा प्रारंभ हो रही है। ऐसे में सुबह और रात के समय बिजली न रहने के कारण वह अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इस छात्रों ने बिजलीघर नंबर चार पर जाकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन कर एक्सईन रामबाबू को शिकायत दी है।
विज्ञापन
मामले में एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि ट्रांसमिशन केंद्र से कुछ समस्या थी, लेकिन अब अब रुटीन के हिसाब से आपूर्ति दी जाएगी। छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जेवर अड्डा किया जाम
खुर्जा (ब्यूरो)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने जेवर अड्डे पर जाम लगा दिया। एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।
बृहस्पतिवार सुबह एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज मार्ग पर एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने जेवर अड्डे चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से अध्यापकों द्वारा शिक्षण केंद्रों का संचालन बंद किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली कटौती के चलते परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसे में उन्होंने आपूर्ति में सुधार लाने की मांग की। कार्यकर्ता जेवर अड्डे चौराहे को लगभग आधा घंटा जाम रखा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राहुल यादव को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। तरुण, हीरामणि, प्रशांत, सौरभ, शिवम अंकित, विकास अनिकेत मौजूद रहे।