फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Angered by not sending wife along, husband sets himself on fire in in-laws' house

Bulandshahar News: पत्नी को साथ न भेजने से नाराज पति ने ससुराल में खुद को लगाई आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
बीबीनगर। ससुराल पक्ष से पत्नी को भेजने से इंकार करने से परेशान युवक ने खुद को आग लगा ली। ससुराल के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। बीबीनगर सीएचसी से युवक को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला निवासी सोनू वाल्मिकी की ससुराल रंजीतपुरा में है। बीते दिनों उसकी पत्नी अपने मायके रहने के लिए गई थी। सोनू शुक्रवार को अपनी पत्नी पूजा को लेने रंजीतपुरा गया। पति-पत्नी के विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने भेजने से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर सोनू ने घर के बाहर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए गए हैं। उपचार के लिए युवक को रेफर किया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed