{"_id":"685c2ade246337be8b048651","slug":"anemia-in-pregnant-women-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105823-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गर्भवती महिलाओं में आ रही खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गर्भवती महिलाओं में आ रही खून की कमी
विज्ञापन
सिकंदराबाद परामर्श देती महिला चिकित्सक। संवाद
सिकंदराबाद। संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहीं अधिकांश गर्भवती महिलाएं खून की कमी से पीड़ित पाई जा रही हैं। गर्भवती महिलाएं शरीर में सूजन, सांस, फूलने, कमजोरी, चक्कर आने की शिकायत कर रही हैं। महिला चिकित्सक उपचार के साथ ही महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दे रही हैं। संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन 130 से 140 गर्भवती उपचार के लिए पहुंच रही हैं। इनमें से 50 से 60 में खून की कमी पाई जा रही है।
महिला चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी से एनीमिया (खून की कमी) की समस्या हो जाती है। जिससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच कराने और संतुलित व पौष्टिक आहार के साथ ही नियमित रूप से आयरन, कैल्शियम की गोली लेनी चाहिए। अधिकतर महिलाएं आयरन, फोलिक एसिड और प्रोटीन की कमी के कारण इस स्थिति से जूझ रही हैं।
उन्होंने बताया कि समय पर इलाज व सही आहार से इस स्थिति में सुधार संभव है। अस्पताल की ओर से महिलाओं को निशुल्क आयरन व कैल्शियम की गोलियां भी दी जा रही हैं। एनिमिया का उपचार संभव है। नियमित उपचार और समय पर जांच से रोगी ठीक हो जाता है। एनिमिया से पीड़ित होने पर लापरवाही बरतने पर यह गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए गर्भवती नियमित जांच के साथ ही नियमित रूप से आयरन, कैल्शियम की गोली लें और चिकित्सक की सलाह का पालन करें।