{"_id":"687d239788bf6c6f790cc22d","slug":"an-unregistered-nursing-home-was-running-in-front-of-chc-sealed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-137544-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीएचसी के सामने चल रहा था अपंजीकृत नर्सिंग होम, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीएचसी के सामने चल रहा था अपंजीकृत नर्सिंग होम, सील
विज्ञापन
अनूपशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित हो रहे अपंजीकृत नर्सिंग होम पर शनिवार शाम डीएम के निर्देश पर सील लगा दी गई। इससे पूर्व नर्सिंग होम खुलेआम संचालित हो रहा था। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव तोरई निवासी अवधेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
आराेप लगाया था कि क्षेत्र के सीएचसी के सामने बिना पंजीकृत नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है। यहां पर न तो कोई प्रशिक्षित चिकित्सक है न स्टाफ तैनात है। आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में अवैध तरीके से गर्भपात एवं प्रसव का कार्य किया जा रहा है। शिकायत को डीएम ने संज्ञान में लेकर सीएमओ को कार्रवाई का आदेश दिया।
सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा को अपंजीकृत नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमेश मित्तल ने कस्बा चौकी प्रभारी सोनू शर्मा एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अपंजीकृत नर्सिंग होम को सील कर दिया। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी।