फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   amrit mahotsav

आजादी के जश्न में रोशन होगा फौजियों का गांव सैदपुर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav
आजादी के जश्न में रोशन होगा फौजियों का गांव सैदपुर
विज्ञापन

बुलंदशहर। सैनिकों का गांव सैदपुर भी आजादी के महोत्सव में रोशनी से झिलमिलाएगा। सैनिकों के सम्मान में प्रशासन ने पूरे गांव को सजाने की योजना बनाई है। गांव 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा लाइटों से जगमग रहेगा। गांव के प्रत्येक घर के बाहर तिरंगा बनेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
जिला पंचायती राज अधिकारी डा. प्रीतम सिंह ने बताया कि जिले में आजादी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले भर के ग्रामीण क्षेत्र में 4,50,394 तिरंगा झंडे लगाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक वार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वहीं, डीएम सीपी सिंह ने निर्णय लिया है कि बीबीनगर क्षेत्र का सैदपुर गांव एकमात्र ऐसा है, जहां पर दो हजार से अधिक सैनिक हैं। यहां पर बड़ी संख्या में सैनिक शहीद हुए हैं। इसलिए इस गांव को आजादी के महोत्सव पर तिरंगा लाइट से सजाने के साथ प्रत्येक घर के बाहर तिरंगा बनाए जाने का निर्णय लिया है। इस काम की शुरूआत हो चुकी है। प्रत्येक घर के बाहर तिरंगा 10 अगस्त तक बना दिया जाएगा। इससे पहले ही लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक यह गांव तिरंगा लाइटों से जगमग होगा। इस गांव का आजादी से पहले और उसके बाद भी देश सेवा का जज्बा रहा है। अधिकतर युद्धों में इस गांव के सैनिक शहीद हुए हैं।
विज्ञापन

7.30 लाख घर, प्रतिष्ठान और कार्यालयों में लगेंगे तिरंगा
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि जिले में आजादी के महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी जारी है। जिले में 7.30 लाख घर, प्रतिष्ठान और कार्यालयों आदि पर तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है। झंडे तैयार करने के लिए 53 महिला स्वयं सहायता समूहों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ जिला प्रशासन आदि के माध्यम से भी तिरंगा तैयार करवाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों और उनमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भी तिरंगा उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में 4,50,394 तिरंगा लगाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार लक्ष्य
ब्लाक का नाम - कुल लक्ष्य
अगौता - 21800
अनूपशहर - 30453
अरनिया - 25824
बीबीनगर - 18599
बुलंदशहर - 31560
दानपुर - 31549
डिबाई - 31481
गुलावठी - 17492
जहांगीराबाद - 27204
खुर्जा - 41973
लखावटी - 19291
पहासू - 33789
शिकारपुर - 29124
सिकंदराबाद - 45652
स्याना - 19076
ऊंचागांव- 25518
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed