फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Election 2022 Amit Shah Priyanka Gandhi Akhilesh Yadav Jayant Door to Door Election Campaign in Bulandshahr

UP Election 2022: बुलंदशहर में आज होगा सियासी संग्राम, अमित शाह और प्रियंका के साथ ही अखिलेश-जयंत भी भरेंगे हुंकार

Thu, 03 Feb 2022 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 10:14 AM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जहांगीराबाद में दोपहर 12 बजे आमने-सामने होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी का बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Amit Shah Priyanka Gandhi Akhilesh Yadav Jayant Door to Door Election Campaign in Bulandshahr
बुलंदशहर: जिले में आज होगा सियासी संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता के संग्राम में बृहस्पतिवार को जिले में चार सियासी दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जहांगीराबाद में दोपहर 12 बजे आमने-सामने होंगे। इसके अलावा अमित शाह का डिबाई में भी कार्यक्रम है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी का बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद, 12.50 बजे डिबाई पहुंचेंगे अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से जहांगीराबाद के नवीन अनाज मंडी पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 45 मिनट बाद वह डिबाई के लिए रवाना होंगे। डिबाई के कुबेर इंटर कालेज के मैदान में ढाई बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

 

सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे अखिलेश और जयंत 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। 11.30 बजे वह डीएम रोड पर जनसभा करते हुए संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। दोपहर 12 बजे जनसंपर्क करते हुए काला आम चौराहा, धमेड़ा अड्डा, अगौता, स्याना विधानसभा के सैदपुर, बीबीनगर, गांव सटला, चितसोना, स्याना, अनूपशहर विधानसभा के लखावटी, औरंगाबाद, जहांगीराबाद, शिकारपुर विधानसभा के गांव चांदौक, शिकारपुर कस्बा, खुर्जा विधानसभा के खुर्जा रोड, चौला चौकी, सिकंदराबाद विधानसभा के गांव धनौरा से ककोड़ तक जनसंपर्क करेंगे। 


 

12 बजे जहांगीराबाद में जनसंपर्क करेंगी प्रियंका गांधी 

कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद में जनसपंर्क करेंगी। इस बाबत पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और जनता की मांग पर प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम आयोजित कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed