फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ambulance arrived late , a baby born at the gate

देर से पहुंची एंबुलेंस, गेट पर पैदा हुआ बच्चा, होगी कार्रवाई

Tue, 15 Mar 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ambulance arrived late , a baby born at the gate
देर से पहुंची एंबुलेंस, गेट पर पैदा हुआ बच्चा - फोटो : अमर उजाला
108 एंबुलेंस देर से पहुंचने के कारण एक प्रसूता की जान पर बन आई। करीब सवा घंटे देर से पहुंची एंबुलेंस लेबर पेन से कराह रही प्रसूता को समय से अस्पताल नहीं पहुंचा सकी। लिहाजा, अस्पताल के गेट पर ही प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


मामले में आशा की लापरवाही को देखते हुए सीएचसी प्रभारी ने आशा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक प्रसूता को लेबर पेन शुरू हो गया। परिवार के लोगों ने तत्काल 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई।
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने दोबारा फोन किया। इधर, प्रसूता को दर्द काफी बढ़ गया था। दोबारा कॉल करने के करीब 15 मिनट बाद एंबुलेंस आई। प्रसूता को एंबुलेंस से जहांगीराबाद सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से उतरते ही प्रसूता को दर्द  तेज हो गया और उसने गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। उसके साथ आई आशा वहां खड़ी तमाशा देखती रही। सूचना पाकर लेबर रूम के गेट पर प्रभारी और अन्य स्टाफ पहुंच गया। प्रसूता को लेबर रूम में ले उपचार दिया गया।

एंबुलेंस के लेट होने से प्रसूता को लेबर पेन बढ़ गया। लापरवाही बरतने पर आशा को हटाने की संस्तुति सीएमओ से कर दी गई है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। - डॉ. अजय पटेल, प्रभारी, सीएचसी जहांगीराबाद


जांच कराई जा रही है कि आखिर 108 एंबुलेंस पहुंचने में लेट कैसे हो गई। बताया गया है कि 108 एंबुलेंस ने उस दौरान पहले दूसरे मरीज को ड्रॉप किया। इस कारण प्रसूता तक पहुंचने में देर हो गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed