फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Aman Panwar commissioned as Lieutenant in the Army; family overjoyed.

Bulandshahar News: अमन पंवार बने सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में खुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Aman Panwar commissioned as Lieutenant in the Army; family overjoyed.
अनूपशहर से सेना में लेफ्टिनेंट बने अमन पंवार के साथ माता-पिता। स्रोत: परिजन
अनूपशहर। कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, इस बात को सच कर दिखाया है अनूपशहर क्षेत्र के गांव जयरामपुर निवासी अमन पंवार (23) ने। अमन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इस कामयाबी के बाद उनके अनूपशहर स्थित आवास पर जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

अमन के चाचा विपिन कुमार ने बताया कि वे बचपन से ही होनहार थे। अमन की शुरुआती पढ़ाई नगर के जेपी विद्या मंदिर से 12वीं तक की पढ़ाई की।
2023 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी की। अमन ने सीएपीएफ की लिखित परीक्षा भी पास की थी, लेकिन इंटरव्यू से ठीक पहले उनका चयन सीडीएस के जरिए आईएमए में हो गया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बनने का सफर आसान नहीं था। अमन ने 9 बार एसएसबी इंटरव्यू दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार, अपनी 10वीं कोशिश में उन्होंने इतिहास रच दिया। अमन के परिवार में देश सेवा की एक लंबी और गौरवशाली परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता महेश कुमार वर्तमान में पठानकोट में सूबेदार मेजर हैं। वे 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान कुपवाड़ा सेक्टर में तैनात रहे। अमन के तीनों ताऊ सेना से रिटायर्ड हैं। बड़े ताऊ किशनपाल सिंह और सुखवीर सिंह सूबेदार पद से, जबकि छोटे ताऊ सूर्यपाल सिंह नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। अमन के बड़े भाई शिवम पंवार टाटा कंपनी में इंजीनियर हैं। पिता और ताऊ के बाद अब परिवार की नई पीढ़ी कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed