{"_id":"69fcef8309e98da5fa00feeb","slug":"allegations-of-assaulting-a-canter-driver-and-robbing-him-of-his-mobile-phone-and-cash-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112540-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कैंटर चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन व नकदी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कैंटर चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन व नकदी लूटने का आरोप
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 पर देहात थाना क्षेत्र स्थित ढाबे पर कैंटर चालक से मारपीट करने और नकदी व मोबाइल फोन लूटने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव रामपुर मानपुर निवासी शाहिद ने बताया कि वह कैंटर चलाता है। बुधवार रात को वह एचएच 34 पर स्थित कृष्णा ढाबे पर भोजन करने के लिए लिए रूका था। जहां पर अज्ञात तीन-चार लोग आए और खुद को मंडी समिति के पदाधिकारी बताने लगे। आरोप है कि उन्होंने चालक के साथ गाली गलौज करते हुए सवाल किए। शाहिद ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपी मारपीट कर उनसे 4100 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।