{"_id":"6ab809c0a889c1250f03efa7","slug":"allegation-made-of-causing-the-younger-sister-to-go-missing-as-well-following-the-elder-sisters-death-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-166612-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बड़ी बहन की मौत के बाद छोटी को भी लापता करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बड़ी बहन की मौत के बाद छोटी को भी लापता करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
औरंगाबाद। विवाहिता बेटी की हत्या करने का आरोप लगाने वाले परिजनों ने ससुराल पक्ष पर छोटी बेटी को भी गायब करने का आरोप लगाया है। अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी महावीर सिंह ने अपनी दो पुत्रियों लोकेश राठी और मुद्रेश का विवाह भीकनपुर निवासी जुगनू के पुत्रों जयप्रकाश व कृष्ण के साथ किया था।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में पांच लाख रुपये और प्लॉट की मांग कर रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 23 सितंबर को लोकेश की हत्या कर दी। इस मामले में शुक्रवार शाम को परिजनों ने एसएसपी आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने लोकेश के पति जयप्रकाश, देवर कृष्ण, सास सतपाली और जेठ बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
एएसपी नगर प्रेमसुख दड़िया शनिवार को जांच के सिलसिले में औरंगाबाद थाने पहुंचे। जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी पहुंच गए और बताया कि ससुराल पक्ष ने उनकी छोटी बेटी मुद्रेश को गायब कर दिया है। एएसपी ने भीकनपुर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।