फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegation: BJP booth president's brother beaten up and hit by tractor in embankment dispute

आरोप : मेड़ के विवाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई को पीटा, ट्रैक्टर से मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Allegation: BJP booth president's brother beaten up and hit by tractor in embankment dispute
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के नोजलपुर खादर (तारा सिंह की मढ़ैया) में खेत की मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई को पीटने और ट्रैक्टर से टक्कर मारने का आरोप है। अन्य ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नौजिलपुर खादर के भाजपा के बूथ अध्यक्ष रजनीश यादव ने तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की शाम को उनके भाई योगेन्द्र सिंह अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी राय सिंह, उनके पुत्र जितेन्द्र, जागेन्द्र व दुर्गेश, भजनलाल व इनका पुत्र पुष्पेंद्र गांव से ट्रैक्टर लेकर खेत पर आए। यह लोग खेत की मेड़ को तोड़ने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर इन्होंने एक राय होकर लोहे की राॅड व लाठी-डंडों से योगेंद्र पर हमला कर दिया। इससे योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद नामजदों ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। घायल को हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। नामजद रायसिंह व जितेंद्र सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed