फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Albendazole tablets given to more than seven lakh children in the district

Bulandshahar News: जिले में सात लाख से अधिक बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets given to more than seven lakh children in the district
नगर के दिल्ली प​ब्लिक स्कूल में छात्रों को गोली ​खिलाती सीएमओ एवं स्कूल प्रधानाचार्य। स्त्रोत -
जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को एक से 19 साल तक के सात लाख से अधिक बच्चों एवं किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई गई। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16.54 लाख बच्चों-किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब छूटे हुए बच्चों को 14 फरवरी को मॉप अप राउंड के तहत गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

यमुनापुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कामायनी सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मंजू अग्रवाल, नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीन कुमार, डीपीएम हरी प्रसाद एवं नोडल एनडीडी अर्बन डॉ. कमलेंद्र ने छात्राओं को दवा खिलाकर किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डीएस यादव ने बताया कि स्कूल में अध्ययनरत 19 साल तक के बच्चों व किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की गोली खिलाई गई। बिलसूरी स्थित लीलावती कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य शैली अग्रवाल एवं स्वास्थ्य अफसरों ने छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद के नेशन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रिया अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूल के स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। कहा कि गोली खाने से बच्चों को कीड़ों के साथ खून की कमी से भी छुटकारा मिलेगा। उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह होगा।
अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शशि बाला पंत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को गोली खिलाई गई। हेल्थ क्लब संयोजक गौरव कुमार गौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों को परजीवी कृमि संक्रमण से बचाना है।

--
Iजिले में 16.54 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सात लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 साल तक आयु वालों को एक दवा खिलाई गई। किसी भी बच्चे को कोई दिक्कत नहीं हुई है। अब 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। - डॉ. मंजू अग्रवाल, कार्यवाहक सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed