फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Akhilesh is disappointed with the closure of SP's shop: Pankaj Chaudhary

सपा की दुकान बंद होने से हताश हैं अखिलेश : पंकज चौधरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh is disappointed with the closure of SP's shop: Pankaj Chaudhary
नगर के मेरठ रोड ​स्थित एक रिसोर्ट में भाजपा के प्र​शिक्षण ​शिविर में बोलते प्रदेश अध्यक्ष पंकज 
बुलंदशहर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को बुलंदशहर के शांति दीप रिसॉर्ट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत क्षेत्रीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की हताशा अब उनके बयानों में साफ झलक रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है, तब से जातिगत और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की दुकानें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला दल नहीं है, बल्कि यह निरंतर कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक मजबूती पर काम करती है। हमारा लक्ष्य कर्तव्यनिष्ठ, सक्षम, संस्कारी और ईमानदार कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वक्ता केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और समर्पण से समाज का मार्गदर्शन करता है। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्र प्रथम की भावना की बात करते हुए कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक नींव है। यदि बूथ सशक्त होगा तो संगठन अजेय होगा। उन्होंने आधुनिक युग की आवश्यकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं को टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशिक्षित होना अनिवार्य है, जिससे कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सके। इससे पूर्व, वाटर पार्क में जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अभियान संयोजक हरिओम शर्मा ने किया। कार्यशाला में पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. राम शंकर कठेरिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, राज्य मंत्री बृजेश सिंह, बलदेव सिंह औलख, कपिल देव अग्रवाल, सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत भारी संख्या में विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अखिलेश के ऑफर पर किया पलटवार
हाल ही में अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को 100 विधायक साथ लाने पर मुख्यमंत्री बनाने के कथित ऑफर वाले बयान पर पंकज चौधरी ने जमकर चुटकी ली। उन्होंने बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान उनकी राजनीतिक कुंठा को दर्शाता है। 2017 के बाद से प्रदेश की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। भाजपा परिवारवाद पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता और कर्मप्रधान विचारधारा पर आधारित दल है।


न्यायपालिका और एनसीईआरटी विवाद पर बोले
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से जुड़े अदालती मामलों पर पंकज चौधरी ने सधे हुए अंदाज में जवाब दिया कि न्यायपालिका अपना काम कर रही है और कानून सबके लिए बराबर है। वहीं, एनसीईआरटी की किताबों से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि स्वयं वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले का संज्ञान लिया है। सरकार शिक्षा के स्तर और गौरवशाली इतिहास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed