फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ajaypal murder case

ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की हत्या के तीन आरोपी दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
ajaypal murder case
ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की हत्या के तीन आरोपी दोषी करार
विज्ञापन

बुलंदशहर। अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम अमरजीत सिंह ने टयूबवेल पर सोते वृद्ध की गोली मारकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। साथ ही उन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने तीनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

बृहस्पतिवार को सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विमल कुमार ने बताया कि 4 अक्तूबर 2011 को वादी सोनू कुमार पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव सैदपुरा ने थाना औरंगाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें वादी सोनू कुमार ने बताया था कि वह और उसके चाचा अजयपाल ट्यूबवेल पर सो रहे थे। अजयपाल नीचे एवं छत पर वादी सोनू सो रहा था। रात के वक्त गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीतू, तेजवीर, श्यामवीर एवं एक अन्य व्यक्ति रंजिश के चलते अपने हाथों में कट्टे व तमंचे लेकर आए और उसके चाचा अजयपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मामला सेंशन सुपुर्द होने पर विचारण हेतु अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम अमरजीत सिंह के समक्ष आया। न्यायालय में वादी समेत 9 गवाहों ने बयान दर्ज कराए। न्यायाधीश ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों का अवलोकन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनकर आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू, तेजवीर व श्यामवीर को दोषी पाया। न्यायाधीश ने तीनों अभियुक्तों को उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed