{"_id":"61acf2429a13da198978188d","slug":"ajay-murder-case-bulandshahr-news-gbd2305261130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तार से घोंटा गला, फिर ब्लेड से रेती थी अजय की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले तार से घोंटा गला, फिर ब्लेड से रेती थी अजय की गर्दन
विज्ञापन
शिकारपुर में अजय हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले तार से घोंटा गला, फिर ब्लेड से रेती थी अजय की गर्दन
बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार शर्मा की हत्या मामले से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि रंजिश के चलते पहले अजय को शराब पिलाई और फिर तार से उसका गला दबा दिया। इसके बाद ब्लेड से गला रेता और शव को काली नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल व मृतक का जला हुआ आधार कार्ड व कपड़े भी बरामद किया।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने पुत्र अजय कुमार शर्मा (25) के घर से बुलंदशहर जाने की बात कहकर लापता होने के संबंध में थाना शिकारपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही एक दिसंबर को वादी ने आरोपी युवक गोल्डी उर्फ दीपांशु निवासी मोहल्ला मूर्तिविहार थाना शिकारपुर, लोकेश उर्फ भाटी निवासी ग्राम तैय्यबपुर थाना शिकारपुर, शिवम निवासी खुर्जा बस स्टैण्ड मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा थाना शिकारपुर, सागर ठाकुर निवासी हाथरस, सागर ठाकुर निवासी फरीदाबाद हरियाणा, सुमित निवासी तैय्यबपुर थाना शिकारपुर और हनी शर्मा खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी शिकारपुर ने घटना मे सलिप्त चार आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया, जिनकी शिनाख्त गोल्डी उर्फ दीपाशुं, शिवम उर्फ विवेक, सुमित और हनी के रूप में हुई। आरोपियों से हुई पूछताछ और लाई डिटेक्टर टेस्ट के माध्यम से सामने आया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते पहले अजय को शराब पिलाई और फिर तार से उसका गला दबा दिया। इसके बाद आरोपियों ने ब्लेड से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव काली नदी में फेंक दिया।