{"_id":"5759ac224f1c1bc1459c5b97","slug":"agitation-on-power-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर घेरा, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर घेरा, हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला अजीजाबाद में एक सप्ताह से बिजली न आने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने बृहस्पतिवार को टाउन बिजलीघर का घेराव कर हाईवे जाम किया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर की चेतावनी देकर महिलाओं को हाईवे से हटाया। इस पर महिलाएं फिर से बिजलीघर पहुंच गईं। बाद में चेयरमैन के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से मोहल्ला अजीजाबाद के वासी लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते पंखे, टीवी, कूलर, फ्रीज, समर सेबिल नहीं चल रहे। टाउन बिजलीघर के जेई से कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नही हो सका।
विज्ञापन
इस पर आक्रोशित महिलाएं बृहस्पतिवार को टाउन बिजलीघर पर पहुंची, और हंगामा करने लगीं। उनके तेवर देख वहां तैनात कर्मचारी भाग खड़े हुए। बाद में महिलाओं ने टाउन बिजलीघर के सामने बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। प्
रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि मीटर में बिजली आ जाती है लेकिन लो-वोल्टेजों के चलते कोई भी विद्युत उपकरण नहीं चलते हैं। जाम की सूचना मिलने पर औरंगाबाद कोतवाल प्रभारी आरपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने उन्हें एफआईआर की चेतावनी देकर हाईवे से हटाया तो महिलाएं फिर से टाउन बिजलीघर पर पहुंच गई। बाद में चेयरमैन राजकुमार लोधी ने महिलाओं को फोन कर जेई से समाधान कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।