फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   AGITATION BY PRADHANS

तहसीलों पर गरजे ग्राम प्रधान

Tue, 22 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 22 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
AGITATION BY PRADHANS
ग्राम प्रधानों ने धरना-प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
गांवों में शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड और आवास सहित अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार को सदर समेत सभी तहसील मुख्यालयों पर ग्राम प्रधानों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले दिया गया। प्रधानों ने एसडीएम के माध्यम से मांगों का ज्ञापन शासन को भेजा।
विज्ञापन



अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला प्रभारी चौधरी जगमाल सिंह मावई के नेतृत्व में लखावठी, बुलंदशहर, अगौता और गुलावठी क्षेत्र के प्रधान सदर तहसील पहुंचे। मावई ने कहा कि प्रधानों का कार्यकाल 11 माह से अधिक हो गया है। अभी तक गांवों का विकास शून्य है।
विज्ञापन


समग्र ग्राम को छोड़कर अधिकतर ग्रामों में शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड और आवास आदि कार्य नहीं हुए हैं। बैंकों में पुराने नोट नहीं लिए जा रहे, जिससे ग्रामीणों का कामकाज ठप हो गया है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मौ. उस्मान खान, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला महासचिव धर्मेंद्र सिंह, पसौली प्रधान राजेंद्र, शेखपुर प्रधान अमित कुमार, रजनेश देवी सदरपुर, महेंद्र सिंह जनौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, डिबाई व दानपुर ब्लाक के प्रधानों ने तहसील पर प्रदर्शन कर ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपा। तहसील प्रधान संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों संबंधित योजनाएं अधिकारियों की शिथिलता के कारण लाभार्थियों तक नहीं पहुंच सकी।

इस दौरान अशोक प्रधान, श्योप्रसाद शर्मा, राम किशन, गजेंद्र सिंह, मुकेश प्रधान, बरैना, खुशरूपुर, दौंका, चहला, धर्मपुर, उयपुर, तुलसीगढ़ी आदि सैकड़ो गावं के प्रधान मौजूद रहे। वहीं, अनूपशहर ब्लाक के प्रधानों ने ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष पूनम राघव के नेतृत्व में प्रधानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। तहसील अध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा, प्रधान हेमंत शर्मा प्रदीप शर्मा, श्याम प्रधान, सतेंद्र, संजय शर्मा, सोनू चौधरी, सुदेश, दुष्यंत शर्मा, विमलेश,गीता देवी, अनीता देवी, रंजीत चौहान, बंटी, सत्यप्रकाश शर्मा आदि रहे। वहीं स्याना में े ग्राम प्रधानों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया व जनसमस्याओं से अवगत कराया।


संगठन के जिलाध्यक्ष पं. संजय प्रधान, स्याना तहसील अध्यक्ष रवि शर्मा, जहांगीराबाद ब्लाक अध्यक्ष लेखराज सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील सिंह, मनोज चौधरी, जितेश राघव, ललित कुमार आदि कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed