{"_id":"56f97a414f1c1b771ef00105","slug":"agitation-against-fake-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली कर फर्जी नियुक्ति पर धरना, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली कर फर्जी नियुक्ति पर धरना, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज लडाना की प्रबंधन समिति और भाकियू नेताओं ने सोमवार बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचकर बीएसए पर अवैध वसूली कर सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाया।
वह धरने पर बैठ गए और बीएसए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में वह जांच के आश्वासन पर शांत हुए।जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज लडाना की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि यह स्कूल आठवीं तक बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन है जबकि आगे की कक्षाएं प्रबंधन समिति अपने खर्चे पर चला रही है।
उन्होंने बताया कि स्कूल में एक सहायक अध्यापक की नियुक्ति की जानी थी। प्रबंधन समिति ने नियुक्ति के लिए प्रस्ताव बनाकर बीएसए को भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसए ने अन्य विभागीय अफसरों के साथ मिलकर अवैध वसूली कर सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति कर दी।
विज्ञापन
बीएसए वेदराम ने बताया कि वह इसकी जांच करवाएंगे दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अमित शर्मा, बिन्नू पंडित, राजू शर्मा, विपिन गुर्जर, संजय गुर्जर, दीप चंद मास्टर, विक्रम सिंह, नूतन, नवाब खलीफा, रोहित शर्मा, शिव कुमार मास्टर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।