फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Afternoon rain accompanied by storm made the weather pleasant

Bulandshahar News: दोपहर आंधी संग आई बारिश ने मौसम किया सुहाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Afternoon rain accompanied by storm made the weather pleasant
नगर के शनि देव मंदिर मार्ग पर बारिश के बीच जाते लोग। संवाद
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/बुगरासी/बीबीनगर/अहार। एक बार फिर मौसम ने करवट ली। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटक धूप निकाली। दोपहर में गर्मी ने पसीने छुड़ाने का काम किया। दिन में ढाई बजे के आसपास अचानक बादल छाने के साथ ही आंधी-बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। सिकंदराबाद क्षेत्र में दो बोर्ड गिर गए। इस दौरान हादसा होने से भी बच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि आंधी अधिक तेज नहीं थी और न ही ज्यादा बारिश हुई। आंधी से सिकंदराबाद के परशुराम चौक के पास स्टेट हाईवे पर लगा औद्योगिक क्षेत्र चोला का दिशा सूचक बोर्ड उखड़कर गिर गया। वहीं पुराने जीटी रोड स्थित एक यूनीपोल फ्लेक्स बोर्ड का पोल भी तेज हवाओं के कारण धराशायी हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों लक्ष्मण सैनी व अरुण प्रजापति ने बताया कि भारी लोहे का पोल ब्रेड-पकौड़ा बेचने वाले एक ठेली संचालक की ठेली पर जा गिरा। पोल गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर दुकानदार समय रहते हट गया और उसकी जान बच गई। हादसे में उसकी ठेली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आंधी-बारिश शुरू होने पर दुकानदारों खास कर ठेली संचालकों व राहगीरों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 42 फीसदी और हवा की गति दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। आंधी के समय हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। बारिश पांच एमएम दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि आंधी-बारिश से फसलों को कुछ संजीवनी मिली है। इस बारिश से गर्मी का भी अहसास कम हुआ है। बताया कि अभी और आंधी-बारिश का अनुमान है।

जिलेभर में तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ व पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से बिजली गुल हो गई। इस दौरान आधा शहर समेत जिलेभर में ब्रेकडाउन के चलते बिजली गुल की समस्या बनी रही। इससे करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन और फॉल्ट के चलते बिजली गुल की समस्या रही। सभी कर्मियों को बारिश व आंधी रुकने पर पेट्रोलिंग कर बिजली आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।

नगर के शनि देव मंदिर मार्ग पर बारिश के बीच जाते लोग। संवाद

नगर के शनि देव मंदिर मार्ग पर बारिश के बीच जाते लोग। संवाद

नगर के शनि देव मंदिर मार्ग पर बारिश के बीच जाते लोग। संवाद

नगर के शनि देव मंदिर मार्ग पर बारिश के बीच जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed