फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After training, 250 new jawans join PAC

ट्रेनिंग के बाद 250 नए जवान पीएसी में हुए शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनिंग के बाद 250 नए जवान पीएसी में हुए शामिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। करीब सात माह की ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर पीएसी के बेड़े में 250 नए जवान पासिंग आउट परेड के बाद शामिल हो गए। मुख्य अतिथि के तौर पर एसएसपी ने नए रंगरूटो की सलामी ली। साथ ही ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न विषयों की परीक्षा में प्रथम आने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत भी किया। परेड ग्राउंड में उपस्थित रिक्रूट्स के परिजनों की आंखें खुशी से छलक रही थी।

पुलिस लाइन मैदान मे बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने ली। बैंडबाजे की धुन के बीच अपने हाथों में हथियार लेकर मॉस्क लगाकर रिक्रूट आरक्षियों की कदमताल का अनूठा संगम देखकर उपस्थित लोग रोमांचित हो उठे। पॉसिंग आउट परेड में 250 रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए। पासिंग आउट परेड में सभी नए जवानों की चाल में बेहद जोश और चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी। परेड के उपरांत मुख्य अतिथि एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसएसपी द्वारा अंत: विषय की परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले रिक्रूट आरक्षी कपिल कुमार, मोहित कुमार, विनय कुमार यादव, गौरव कुमार एवं मोहित कुमार और बाह्य विषयों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मिथुन कुमार, सतेंद्र कुमार, मंजीत कुमार, विकास कुमार प्रजापति एवं सुभांतु कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नए जवानों के सामने बेहद बड़ी चुनौतियां हैं। कड़ी ट्रेनिंग के बाद शामिल हुए इन जवानों को सभी उम्मीदों पर खरा उतरना है। ट्रेनिंग में जो सीखा है, उसका पालन ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से करें। इस अवसर पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, सीओ लाइन राघवेंद्र कुमार मिश्र समेत कई पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed