फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the fight, the young man was thrown in the gutter, video went viral

Bulandshahar News: मारपीट के बाद युवक को गटर में फेंका, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला धमेडा अड्डा पर मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक शख्स को पीटा और फिर उसे गटर में फेंककर ढक्कन बंद कर मौके से भाग गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में अन्य लोगों ने युवक को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वायरल हो रही फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ युवक पहले एक व्यक्ति से मारपीट करते हैं, फिर उसे पास ही खुले में पड़े गटर में धकेल देते हैं। इसके बाद वे गटर का ढक्कन बंद कर वहां से भाग जाते हैं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गटर से युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed