फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the birth of a daughter, a married woman was burnt with a hot rod

Bulandshahar News: पुत्री पैदा होने पर विवाहिता को गर्म सरिए से दागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी विवाहिता मीना को पुत्री पैदा होने और दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गर्म सरिए से दागा और हत्या की कोशिश की। मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस से शिकायत के बाद से आरोपी ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जनपद संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला तार निवासी विनोद कुमार ने रामघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च को उनकी बहन मीना की शादी रामघाट थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी हरीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करते आ रहे थे। घर से निकालने की धमकी देते थे। सप्ताहभर पूर्व मीना को पुत्री पैदा होने पर ससुराल वाले नाराज होकर उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

गाली गलौज करने पर मीना ने पुलिस में शिकायत की बात कही। इस पर ससुराल वाले भड़क गए और लोहे की गर्म सरिया से उसके हाथ जला दिए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति हरीश, ससुर लालाराम, चचिया ससुर नौमी व तीन ननद व तीन देवर सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed