{"_id":"6477744e964d53b09302fec6","slug":"after-entering-the-house-gang-raped-the-widow-again-bulandshahr-news-c-30-1-120783-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर में घुसकर विधवा के साथ दोबारा किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर में घुसकर विधवा के साथ दोबारा किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला के साथ सात महीने बाद फिर से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने बीते दिनों हिम्मत कर थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी तीन आरोपी 18 मई की रात को वह अपने बच्चो के साथ घर में सो रही थी। तभी गांव के ही तीनों आरोपी उसके घर में घुस आए और पीड़िता व उसके बच्चों की हत्या की धमकी देकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। भविष्य में शिकायत करने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने 20 मई को मामले में थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। खुलेआम घूम रहे आरोपी उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बेटे की हत्या के डर से सात महीने तक चुप रही पीड़िता
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। करीब सात महीने पूर्व भी तीनों आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने उसे उस दौरान भी बच्चों की हत्या करने की धमकी दी थी। इस कारण वह सात महीने तक चुप रही लेकिन, इस बार भी आरोपियों ने पीड़िता के चुप रहने पर वारदात को अंजाम दिया।