फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   after board result time for mission admission in college

एडमिशन की दौड़ में जुटे स्टूडेंट्स

Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
after board result time for mission admission in college
एडम‌िशन के ल‌िए कतार में खड़ी छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
बोर्ड एग्जाम में पास बच्चों ने अब मिशन एडमिशन की दौड़ शुरू कर दी है। सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई से 12वीं की परीक्षा में झंड़े गाड़ चुके छात्रों ने अपने भविष्य को चुनने के लिए माथापच्ची शुरू कर दी है। छात्र बेहतर करियर के लिए ठीक प्रकार से काउंसलिंग के बाद ही आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन



जनपद में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के 31750, आईसीएसई 60 और सीबीएसई के 2903 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। अब यह छात्र भविष्य की तलाश में जुट गए हैं। अधिकांश बच्चों की पहली पसंद मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग की पढ़ाई है।
विज्ञापन


इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र आर्ट्स से पढ़ाई के साथ सिविल की भी तैयारी में जुटना चाहते हैं। इसके अलावा कम्प्यूटर साइंस और बॉयो की तरफ भी छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। छात्र मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग में जाने से पहले कोचिंग की तरफ भी देख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए इंटरनेट का सहारा और जमकर काउंसलिंग की जा रही है। हालांकि इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए कोटा और दिल्ली पहली वरीयता में हैं। सीबीएसई से पासआउट छात्र लक्ष्य नागर ने बताया कि वह इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले वह कम से कम एक साल आईआईटी के लिए कोचिंग चाहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed