{"_id":"64da5c869ce4f553090d67f6","slug":"advocates-celebrated-protest-day-by-tying-black-band-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-2992-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया विरोध दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया विरोध दिवस
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के न्यायालयों में सोमवार को अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। तहसील में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
जनपद सुल्तानपुर, अलीगढ़, जौनपुर और प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान महासचिव अधिवक्ता उमेश कौशिक, मनोज कुमार शर्मा, उवेन्द्र सिंह लोधी, जसवंत चौधरी आदि मौजूद रहे।
अनूशहर कस्बे के अधिवक्ताओं ने भी घटना को लेकर रोष प्रकट किया। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिक्ताओं की सुरक्षा सुरक्षित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बार अध्यक्ष कमलचंद बंसल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिवक्ता शेख रेहान, भूपेंद्र बालियान, राजीव पवार, दिनेश शर्मा, शहाबुद्दीन, मनोज चौधरी, वेद प्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार, अशोक चौधरी, शशांक गौड़, दीपू गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्याना में बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन महासचिव अजीत कुमार सिरोही ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले व उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम पारित किया जाना अतिआवश्यक है। इस दौरान मनोज त्यागी, दुष्यंत शर्मा, अरबाज, विजय लोधी, जाकिर उल हक, पंकज त्यागी व योगेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।