{"_id":"650332dc76f841f6d902ecce","slug":"advocate-protest-agianst-police-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-4265-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, शासन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, शासन का पुतला फूंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने लाठी डंडे लेकर प्रदर्शन करते हुए कचहरी परिसर में शासन का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
29 अगस्त को हापुड़ में अधिवक्ताओं से नोकझोंक के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की थी, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद से ही प्रदेशभर में अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। जिला बुलंदशहर में भी अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। बार परिसर में प्रदेश सरकार की मनमानी के विरोध में शासन का पुतला दहन किया।
इस दौरान कई अधिवक्ता अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। प्रदेश सरकार ने दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पुतला दहन के बाद अधिवक्ता एकत्र होकर पैदल मार्च निकालते हुए कालाआम चौक पहुंचे। यहां भी अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना में न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्रपाल सिंह तोमर एवं महासचिव उमेश कौशिक और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिशन कुमार एवं महासचिव देवेंद्र कुमार शर्मा समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।