फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   advocate missing case

चार दिन बाद भी अधिवक्ता का सुराग नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की तलाश में जुटीं पांच टीमें, शहर में पोस्टर हुए चस्पा
विज्ञापन

खुर्जा। नगर के गुलशन विहार कॉलोनी स्थित अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गए अधिवक्ता का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। अधिवक्ता की तलाश में जुटी पुलिस ने अब गुमशुदा की तलाश का पोस्टर नगर के मुख्य मार्गों पर चस्पा कर दिया है। इसके अलावा पुलिस की पांच टीमें कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है। वहीं परिजन भी अपने तरीके से अधिवक्ता की खोज में भटक रहे हैं। पूरे दिन लापता अधिवक्ता के घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला।

बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी पुत्र साहब सिंह नगर की गुलशन विहार कालोनी स्थित अपने आवास से 25 जुलाई की शाम किसी काम से घर से बाहर निकले थे उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह 26 जुलाई को गांव खबरा मार्ग पर सड़क किनारे अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी की बाइक मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन उनकी तलाश में जुटा हुआ है। जहां बाइक मिली थी वहां से लेकर कई किलोमीटर तक जंगलों में पुलिस खाक छानती रही लेकिन सफलता नही मिली। 27 जुलाई को सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्रोन की मदद से कैमरों को आसमान में घुमाकर दूर-दूर तक जंगलों में अधिवक्ता की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। सीओ सुरेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नगर के विभिन्न मार्गों पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। अधिवक्ता को गायब हुए चार दिन बीत चुके लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिसके जरिए पुलिस किसी छोर तक पहुंच सके। अब पुलिस ने मंगलवार को नगर के मुख्य मार्गों पर कई जगह गुमशुदा की तलाश का पोस्टर चस्पा किया है। पोस्टर में अधिवक्ता का नगर स्थित आवास का तथा उनके गांव का पता, उनका हुलिया, कद, उम्र, पहनावा आदि जिक्र किया गया है। पोस्टर पर पुलिस कंट्रोल रूम, कोतवाली नगर प्रभारी और कोतवाली के एसएसआई का मोबाइल नंबर दिया गया है। लापता अधिवक्ता के बारे में पता चलने पर इन नंबरों पर सूचित करने के लिए कहा गया है। उधर अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी का चौथे दिन भी कोई सुराग न मिलने पर परिजन बदहवास हैं। वह कभी कोतवाली तो कभी कहीं इधर उधर भटक रहे हैं। पूरे दिन परिवार के सदस्य घर पर नहीं मिले। परिजन किसी से कुछ भी बात करने को तैयार नहीं हैं। उनकी उम्मीदें अब पुलिस जांच की तरफ टिकी हुई हैं। लापता अधिवक्ता के भाई गजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच पड़ताल पर उन्हें भरोसा है। उसी पर उम्मीद लगाकर बैठे हैं। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed