Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Admission process started in Atal Residential School

Bulandshahar News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव कोंदू स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अवसर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों के लिए है।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल और प्रधानाचार्य अमर कौर ने बताया कि विद्यालय में चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कक्षा छह के लिए 160 व कक्षा नौ में 65 सीटें मौजूद हैं। आवेदन में कक्षा छह के लिए जन्मतिथि एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं कक्षा नौ के लिए जन्मतिथि एक मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी दो माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। इसमें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPBOCW.IN या अटल आवासीय विद्यालय की वेबसाइट पर 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन के लिए संबंधित जनपद के श्रम विभाग कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में निशुल्क फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जनवरी 2026 की शाम पांच बजे तक जनपद के श्रम विभाग कार्यालय में जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed