{"_id":"65257e86793947008e089817","slug":"admission-completed-in-masters-but-still-seats-remain-vacant-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-5553-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: परास्नातक में प्रवेश संपन्न फिर भी रिक्त रह गई सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: परास्नातक में प्रवेश संपन्न फिर भी रिक्त रह गई सीटें
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में एमए, एमएससी व एमकॉम में चल रहे छात्रों के प्रवेश मंगलवार को संपन्न हो गए। इसके बावजूद अभी भी जिले के कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं। दूसरी ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं ने कॉलेजों में पहुंचकर अपने प्रवेश कराए।
जिले के कॉलेजों में छात्रों के एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रवेश चल रहे हैं। सीसीएसयू की ओर से शुरुआत में दो मेरिट जारी कर दी थी। इसके बाद रिक्त सीटों पर ओपन मेरिट से प्रवेश शुरू हो गए थे। बताया गया कि कालेजों में खेल, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र सेनानी आदि आरक्षित कोटे सहित अन्य सीट रिक्त थीं। जिन पर छात्रों के प्रवेश होने थे। एमए, हिंदी, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, अंग्रेजी सहित एमए व एमएससी गणित सहित अन्य विषयों में छात्रों ने प्रवेश लिए हैं। शाम चार बजे तक छात्रों के प्रवेश हुए थे, इसके बाद विवि का पोर्टल बंद हो गया। इसके चलते कॉलेजों में अभी काफी सीटें रिक्त रह गई हैं। सबसे ज्यादा सीटें एमए में रिक्त बताई जा रही हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि परास्नातक में दूसरी मेरिट के प्रवेश मंगलवार को संपन्न हो गए। कॉलेजों में रह गई रिक्त सीटों पर सीसीएसयू की ओर से जल्द ही कोई नया निर्देश जारी किया जा सकता है।