फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   administration tried to refer person fighting for admission of his daughter

बिगड़ी पिता की तबीयत, जबरन मेरठ रेफर कराने की कोशिश

Tue, 23 Feb 2016 12:28 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
administration tried to refer person fighting for admission of his daughter
बेटी की पढ़ाई के लिए अनशन पर बैठे पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पिता को जबरन जिला अस्पताल से मेरठ रेफर करने की कोशिश की गई। छात्रा के पिता ने मेरठ जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


अफसरों द्वारा जबरदस्ती करने पर आप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। छात्रा के पिता के समर्थन में आप कार्यकर्ता भी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए।


जहांगीराबाद निवासी अशोक शर्मा अपनी बेटी का एडमिशन नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पिछले आठ दिन से अनशन पर बैठे हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती अशोक की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


रविवार रात से अशोक की तबीयत अधिक खराब होने लगी। उधर, सोमवार से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी अशोक के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए।

मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में अशोक को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने का प्रयास किया जाने लगा।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इधर अशोक ने भी मेरठ मेडिकल जाने से इंकार कर दिया। अशोक का उपचार बुलंदशहर जिला अस्पताल में ही कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed