फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   administration could'nt find poor for Indira awas yojna.

प्रशासन को ढूंढे नहीं मिल रहे ‘गरीब’

Sat, 05 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 05 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
administration could'nt find poor for Indira awas yojna.
जनपद में इंदिरा आवासों के लिए सरकारी मशीनरी को गरीब नहीं मिल रहे हैं। वित्त वर्ष 2015-16 में केंद्र सरकार से जनपद को 2605 आवासों का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


इसके सापेक्ष मशीनरी को जिले में महज 102 परिवार ही पात्र मिले हैं। कांशीराम आवास के लिए भले ही गरीब परिवारों ने 40 हजार से अधिक आवेदन तहसील और कलक्ट्रेट में जमा कराए हों।

लेकिन सरकारी मशीनरी को इंदिरा आवास के लिए गरीब परिवार नहीं मिल रहे हैं। 2605 इंदिरा आवासों के लिए मात्र 102 गरीब परिवार पात्र मिले हैं।

बता दें कि ग्राम्य विकास विभाग ने हाल ही में बीपीएल परिवारों का सर्वे कराया था। सर्वे में पता चला था कि करीब 10 हजार बीपीएल परिवारों का विभाजन हो चुका है।
विज्ञापन


मतलब बीपीएल परिवार के मुखिया की संतान अलग रहने लगी हैं। इन 10 हजार परिवारों को बीपीएल सूची में तो शामिल नहीं करना था लेकिन इनको वे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जानी थी जो बीपीएल परिवार को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिवारों को सस्ते राशन के अलावा एक छोटा मकान भी दिया जाना प्रस्तावित था। ऐसे में विभाग का यह कहना कि पात्र परिवार नहीं मिल रहे हैं, गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है।


गौरतलब है कि इन आवासों के आवंटन में गड़बड़ी का मामला सांसद डॉक्टर भोला सिंह संसद में उठा चुके हैं।

2605 इंदिरा आवासों के सापेक्ष मात्र 102 गरीब परिवार ही पात्र मिले हैं। आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। पात्र परिवारों की तलाश की जा रही है।
  - मुरारी लाल, पीडी डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed