फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ADM (Judicial) Bharat Ram suffers brain hemorrhage; condition critical

Bulandshahar News: एडीएम न्यायिक भरत राम को ब्रेन हेमरेज, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एडीएम न्यायिक भरत राम यादव को ब्रेन हेमरेज होने के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में चिंता का माहौल है। रविवार को एडीएम न्यायिक भरत राम यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद से अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखते हुए उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भरत राम को करीब एक साल पहले बुलंदशहर जिले में एडीएम न्यायिक के पद पर तैनाती मिली थी। उनकी तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में चिंता है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डीएम कुमार हर्ष ने बताया कि चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed