फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   addmission

मिशन एडमिशन : पांच अक्तूबर तक आएगी पहली मेरिट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
addmission
मिशन एडमिशन : पांच अक्तूबर तक आएगी पहली मेरिट
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय पांच अक्तूबर तक पहली मेरिट घोषित कर कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश शुरू कर देगा। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो जाएगी। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।
बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम देर से आने के कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी देर से शुरू हुई है। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ ने पिछले माह बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। इसके बाद अब विवि पांच अक्तूबर तक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ जारी कर रहा है। जिले से बीए, बीएससी व बीकॉम में अब तक 41 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। अभी कोर्स के हिसाब से रजिस्ट्रेशन बढ़ सकते हैं। कॉलेजों की मानें तो रजिस्ट्रेशन कम होने के कारण मेरिट काफी कम रहेगी। मेरिट आने के बाद जिले के 100 से अधिक डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिले में 10 एडेड महाविद्यालय हैं, जबकि शेष कॉलेज प्राइवेट हैं। एडेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है।
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों में करीब 12 हजार सीटें
जिले में बीए, बीएससी और बीकॉम की करीब 12 हजार सीटें हैं। इन पर विवि पहली मेरिट जारी करेगा। इसमें ओबीसी, जनरल, एससी और एसटी वर्ग की अलग-अलग प्रतिशत में मेरिट आएगी और फिर कॉलेज प्रवेश करेंगे। विवि इस बार केवल दो मेरिट जारी करेगा। इसके बाद ओपन मेरिट से कॉलेज प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी में बीए, बीएससी व बीकॉम की पहली मेरिट विश्वविद्यालय पांच अक्तूबर तक घोषित करेगा। प्रवेश को लेकर तैयारियां पूरी हैं। जिले से विवि के पोर्टल पर करीब 41 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। प्रवेश के लिए महाविद्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। कोविड के नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया कराई जाएगी। - डॉ. रेनू अग्रवाल, प्राचार्या, डीएवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed