{"_id":"69a07e1d2d0caa15c4048c53","slug":"action-will-be-taken-if-applications-are-made-for-duplicate-dr-gaurav-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-149370-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट के लिए किए आवेदन तो होगी कार्रवाई : डॉ. गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुप्लीकेट के लिए किए आवेदन तो होगी कार्रवाई : डॉ. गौरव
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीएमओ सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर मानव संपदा पोर्टल के संचालन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में डाटा एंटी ऑपरेटर, बीपीएम व बीसीपीएम को नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों से प्रतिदिन जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन हो रहे हैं। कई बार एक आवेदक का आवेदन दो से तीन बार किए जाने के मामले सामने आ चुके है।
आवेदक से प्राप्त आवेदन की जांच पड़ताल के बाद पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। साथ ही डुप्लीकेट आवेदन से बचें। अगर किसी क्षेत्र से डुप्लीकेट आवेदन भविष्य में मिलते है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद