{"_id":"689388add4132c69c906f3df","slug":"action-will-be-taken-against-illegal-vehicles-coming-near-the-roadways-bus-stand-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109025-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रोडवेज बस अड्डा के आसपास आने वाले डग्गामार वाहनों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रोडवेज बस अड्डा के आसपास आने वाले डग्गामार वाहनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खुर्जा। रोडवेज डिपो के आस-पास चलने वाली डग्गामार बस, कार व अन्य वाहनों पर परिवहन निगम और विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों की निगरानी के लिए एआरएम खुर्जा ने दो शिफ्टों में अलग-अलग टीम को डिपों के बाहर तैनात किया है। जो ऐसे वाहनों की पहचान कर पकड़ेंगे और परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन निगम से अनुबंधित बसों के रंग की तरह अलग-अलग मार्गों पर डग्गामार बस चल रही हैं। ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है। इसमें खुर्जा एआरएम की ओर से सख्ती बरतते हुए रोडवेज के आस-पास खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी के चलते मंगलवार को एआरएम राजेंद्र सिंह और यात्रीकर अधिकारी विकास अस्थाना की ओर से रोडवेज की तरह दिखने वाली एक डग्गामार बस को सीज किया गया। एआरएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक उनकी ओर से दो डिपो के बाहर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें सुबह छह से दोपहर दो बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक दो शिफ्ट में अधिकारी व कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं। एक टीम में एक एसआई, दो बाबू और दो गार्ड हैं। परिवहन विभाग की अनुमति के बिना जो वाहन यात्रियों को लेकर आते-जाते हैं। उनको चिन्हित कर परिवहन विभाग को जानकारी दी जा रही है। विभाग की ओर से ऐसे वाहनों को सीज कर कार्रवाई की जाएगी।