फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action taked against poster hordings

धड़ाधड़ उतारे गए सियासी होर्डिंग्स-बैनर

Thu, 05 Jan 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
action taked against poster hordings
बैनर हटाते पाल‌िका कर्मी - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स बैनर और वॉल पेंटिंग पर निर्वाचन आयोग का चाबुक चलना शुरू हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के आदेश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में होर्डिंग्स, बैनर हटाए गए और वॉल पेटिंग के ऊपर स्याही फेरी गई। 
विज्ञापन



 नगर क्षेत्र में काला आम चौराहे पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के सियासी होर्डिंग्स को हटवाया गया।  डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि होर्डिंग्स बैनर आदि प्रचार सामग्री हटाने कके लिए 195 टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन



स्याना में बुलंदशहर-गढ़ मार्ग पर सपा, बसपा, भाजपा व कांग्रेसी नेताओं के होर्डिंग्स उतरवाए गए। एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने कोतवाल आरके शर्मा को साथ लेकर े होर्डिंग्स उतरवाये।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई में एसडीएम सुभाष यादव के निर्देश पर नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार तिमराज सिंह व कोतवाली निरीक्षक तपेश्वर सागर के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने नगर में लगे होर्डिंग्स उतरवा दिए। उधर, सीओ प्रीति सिंह ने लोगों से अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।



 गुलावठी में नगरपालिका परिषद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी नरेश यादव के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने जेसीबी मशीन से कई होर्डिंग्स उतारे।  सिकंदराबाद में  एसडीएम कन्हई सिंह ने बैठक कर सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता लागू होने के साथ अपने होर्डिंग हटवाने और दीवारों को पुतवाने के आदेश दिए थे।

पालिका के कर्मचारियों ने जीटी रोड, दनकौर रोड, खुर्जा रोड, गुलावठी रोड, जेवर रोड, व मुख्य बाजारों में लगे राजनीतिक होर्डिंग को हटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed