फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action

सात बीडीओ के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
action
सात बीडीओ के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सात ब्लॉकों के बीडीओ के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। इन सभी बीडीओ पर व्यक्तिगत कार्यों में प्रगति शून्य पाए जाने का आरोप है। सीडीओ की चेतावनी है कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि गत दिनों जनपद के सभी ब्लॉक के बीडीओ के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के तहत सभी बीडीओ के सरकारी और व्यक्तिगत कार्यों की प्रगति को भी जाना गया। समीक्षा के दौरान ब्लॉक अरनिया, बीबीनगर, बुलंदशहर, गुलावठी, लखावटी, पहासू और शिकारपुर के बीडीओ की व्यक्तिगत कार्यों में प्रगति शून्य पाई गई। इसलिए इन सभी ब्लॉक के बीडीओ के जनवरी माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश अग्रिम आदेश जारी होने तक रोक लगा दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी को अपने-अपने कार्य समय पर और सरकार की मंशा अनुसार ही करने होंगे। यदि किसी अधिकारी की अपने विभागीय या फिर व्यक्तिगत कार्यों की समीक्षा शून्य पाई जाती है तो उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी। बता दें कि जनपद में 16 ब्लॉक हैं। इनमें शासन स्तर से चार ही बीडीओ जनपद में तैनात हैं। गत दिनों एक बीडीओ अवकाश पर चलीं गईं। ऐसे में ब्लॉक स्तर पर सरकारी और विकास आदि जैसे कार्यों को पूरा कराने के लिए दूसरे विभागों के अधिकारियों को बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है। इनमें जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला भूमि सरंक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed