{"_id":"601d81d28ebc3ed1b53d747d","slug":"action-against-two-bulandshahr-news-gbd2132240100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाहिदपुर कलां के पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव को डीएम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव ने नियम विरुद्ध चेक लगाकर ग्राम पंचायत के खाते से 10.42 लाख की राशि निकाली। इसमें 7.93 लाख की राशि से कराए गए विकास कार्य मौके पर नहीं मिले हैं।
जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत जाहिदपुर कलां की गत दिनों शिकायत मिली थी कि गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई है। जब इस शिकायत की जांच कराई तो खुलासा हुआ कि पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव ने बैंक में चेक लगाकर ग्राम पंचायत के खाते से 10.42 लाख रुपये की राशि निकाली। इस राशि में से गांव में 7.93 लाख की राशि से कराए गए काम मौके पर नहीं पाए गए। उक्त विकास कार्यों का भुगतान भी फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम से नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव दोषी पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पूर्व प्रधान सुभाष और ग्राम सचिव आदेश कुमार को 27 जुलाई 2020 को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। इसलिए अब एक बार फिर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस डीएम रविंद्र कुमार की ओर से जारी किया गया है। इसका निर्धारित समय पर जवाब नहीं मिलने पर आगामी विभागीय कार्रवाई होगी।