फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action against school staf

बच्चों को दूध और फल न देने पर नपा पूरा स्टाफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
action against school staf
बच्चों को दूध और फल न देने पर नपा पूरा स्टाफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। अरनिया क्षेत्र के गांव सेंदा फरीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दूध व फल नहीं देने पर बीएसए ने स्कूल के पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की है। स्कूल के सभी शिक्षकों पर स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने और कंपोजिट ग्रांट की राशि का ब्योरा न देने का भी आरोप है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अरनिया क्षेत्र के गांव सेंदा फरीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर क्षेत्र के एबीएसए द्वारा जांच करवाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि स्कूल के बच्चों को मिड-डे-मील में शामिल दूध और फल नहीं दिए जा रहा था। सभी शिक्षक स्कूल से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। जांच के दौरान एबीएसए ने जब कंपोजिट ग्रांट की राशि की जानकारी मांगी तो एक भी शिक्षक इस संबंध में सही जानकारी नहीं दे सका। एबीएसए की जांच रिपोर्ट पर प्रधान अध्यापक राजकुमार राघव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि शिक्षिका गीता राजौरा और आरती त्यागी के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। शिक्षामित्र रेखा, सुमन, आरती और उर्मिला का एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है। निलंबित प्रधान अध्यापक और अन्य शिक्षकों से कंपोजिट ग्रांट की खर्च होने वाली राशि का ब्योरा मांगा गया है। ब्योरा न मिलने पर कंपोजिट ग्रांट की राशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

खिचड़ी और दाल चावल ही मिलता था
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर स्कूल एक सितंबर को खुला था। एबीएसए की जांच में पता चला कि बच्चों को स्कूल खुलने से लेकर अब तक दूध और फल नहीं दिया जा रहा था। बच्चों को रोजाना खिचड़ी और दाल-चावल ही खिलाया जा रहा था। बच्चों को मिड-डे-मील के मेन्यू अनुसार ही खाना दिया जाना है। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed