{"_id":"606609598ebc3ed3d535f2c5","slug":"action-against-14-schools-bulandshahr-news-gbd2164202115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति : जनपद के 14 शिक्षण संस्थानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति : जनपद के 14 शिक्षण संस्थानों को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। छात्रवृत्ति फार्मों की जांच में जनपद के 14 शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इन संस्थानों ने 170 अपात्र छात्रों के फार्म भरकर समाज कल्याण विभाग को फारवर्ड कर दिए, जबकि इन छात्र-छात्राओं की कॉलेजों द्वारा काउंसिलिंग नहीं हुई थी, इनके सीधे प्रवेश थे। मामले में विभागीय अधिकारी ने कॉलेज को नोटिस जारी कर दिए हैं। एसडीएम स्तर पर कॉलेजों की जांच होगी। विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है।
शासन की ओर से शिक्षण संस्थानों में ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल के अलावा बीएड व बीटीसी आदि कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। जनपद में करीब 50 हजार से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच करने के बाद ही छात्रों का डाटा शासन में भेजा जाता है। अब जांच के दौरान 14 कॉलेजों के 170 छात्र ऐसे निकले हैं, जिन्हें कॉलेजों ने गलत तरीके से आवेदन करा दिया है। विभाग के अनुसार इन छात्रों के सीधे प्रवेश हैं और इनकी काउंसिलिंग नहीं हुई थी। ऐसे में यह छात्र छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं। कॉलेजों की मिलीभगत से इन छात्रों के फार्म विभाग तक पहुंचे हैं, जिस पर अब कार्रवाई करते हुए उक्त छात्रों के फार्म को निरस्त किया जा रहा है। मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अब कॉलेजों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बताया गया कि कॉलेजों से भी इन फार्मों की जांच करने के बाद इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे फार्मों की जांच की जा रही है। इसके बाद फिर और कार्रवाई होगी।
जनपद के 14 कॉलेजों को नोटिस जारी किए हैं। इन शिक्षण संस्थानों द्वारा अपात्र छात्रों के आवेदन भरवा दिए हैं, छात्र परेशान हो रहे हैं। उक्त छात्रों के पास काउंसिलिंग पत्र भी नहीं हैं। इसमें कॉलेजों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। कॉलेजों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
- नागेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।