Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The Gesupur B team defeated Mankadi B by 20 runs.

Bulandshahar News: गेसूपुर बी की टीम ने मांकड़ी बी को 20 रनों से हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The Gesupur B team defeated Mankadi B by 20 runs.
मांकड़ी में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
अहार । क्षेत्र के गांव मांकड़ी में आयोजित मांकड़ी प्रीमियर लीग (एमपीएल) के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। लीग के कड़े मुकाबले में गेसूपुर बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मांकड़ी बी को 20 रनों से शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह मजबूत कर ली।
विज्ञापन

मुकाबले की शुरुआत में मांकड़ी बी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गेसूपुर बी की शुरुआत आक्रामक रही। टीम के स्टार बल्लेबाज इमरान ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र कुछ ही गेंदों में 56 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

इमरान की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गेसूपुर बी ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 114 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मांकड़ी बी की ओर से इकराम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 2 अहम विकेट चटकाए। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांकड़ी बी की टीम पर शुरुआत से ही दबाव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज सलमान ने एक छोर संभालते हुए 62 रनों की जुझारू पारी खेली और टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का ठोस साथ नहीं मिल सका और टीम के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। अंततः मांकड़ी बी निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से 20 रन पीछे रह गई और मुकाबला गंवा बैठी। विजेता टीम के खिलाड़ियों का मैदान पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed